IPS कैलाश मकवाना मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) होंगे। शनिवार को गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मकवाना मौजूदा वक्त में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं। वह 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के प्रदेश के 32वें DGP के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं। मकवाना दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव 24 नवंबर से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर हैं। बताया जा रहा है कि सीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद कैलाश मकवाना पदभार ग्रहण करेंगे।

