भारतीय बाजार पर अमेरिका की मार, निवेशकों के डूबे 17 लाख करोड़ रुपए

सेंसेक्स 1.49 फीसदी गिरावट के साथ 78,041.33 पॉइंट पर पहुंच चुका है। शेयर बाजार में एक सत्र में निवेशकों को 9.1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Market crash: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1.49 फीसदी गिरावट के साथ 1176 अंकों की कमी के साथ 78,041.33 पॉइंट पर पहुंच चुका है। सिर्फ आज के दिन की बात करें, तो इस एक कारोबारी सत्र में निवेशकों को 9.1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस सप्ताह पिछले पांच दिनों के कारोबारी सत्र में निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपए की चोट पहुंच चुकी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार के धड़ाम होने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:

जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ नगद बरामद, RTO लिखी कार से मिला खजाना