चार बड़ी खबरें:

- बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु चिन्मय प्रभु को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया, रिहाई के लिए ढाका में प्रदर्शन। इस्कॉन से जुड़े धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का केस दर्ज किया गया है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने ढाका में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
- वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, दुकानदार और पालकीवाले प्रोजेक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे। कटरा में ताराकोट और सांझी छत के बीच रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण कराया जा रहा है। खच्चर और पालकीवाले के मुताबिक प्रोजेक्ट शुरू होने से उनके सामने आजीविका का संकट हो सकता है।
- कूनो में मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है, मध्य प्रदेश के CM डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की है। कूनो में मादा चीता निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आने के बाद कूनो में चीतों की संख्या 24 से बढ़ कर 28 हो गई है।
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने से प्रसूता और जुड़वा बच्चों की मौत, जिला अस्पताल लाते वक्त तीनों ने दम तोड़ा। करतला स्वास्थ्य केंद्र से प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। स्वास्थ्य केंद्र से हासिल एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था। रास्ते में महिला और उसके दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ गई।
Read this article: 25 नवंबर : सुबह की सुर्खियां …. चार बड़ी खबरें


