चार बड़ी खबरें:

- बांग्लादेश में धर्मगुरु चिन्मय प्रभु की रिहाई के लिए प्रदर्शन के दौरान हमला, ढाका, चटगांव और दिनाजपुर में हिंदू समुदाय ने किया सड़क जाम। इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की रिहाई के लिए ढाका यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी जुट गए। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। प्रदर्शनकारी ‘हम न्याय के लिए मरेंगे, हम इसके लिए लड़ेंगे’ का नारा लगा रहे हैं।
- अंडमान में कोस्ट गार्ड ने 6 हजार किलो मेथ ड्रग्स की खेप बरामद की है, इस मामले में 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पोर्ट ब्लेयर से करीब 150 किमी दूर बैरन आइलैंड में एक फिश ट्रेलर की तलाशी ली गई। ट्रेलर से मेथ ड्रग्स के दो-दो किलो के तीन हजार पैकेट बरामद किए। इस मामले में गिरफ्तार तस्कर म्यांमार के रहने वाले हैं।
- मुरैना में मकान में ब्लास्ट की घटना में 4 महिलाओं की मौत-5 लोग घायल, पटाखों में ब्लास्ट के चलते हादसे की आशंका। शहर के टंच रोड इलाके की राठौर कॉलोनी के घर में ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते आसपास के चार घर भी ढह गए। जिस घर में ब्लास्ट हुआ उसमें रहने वाले एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं पड़ोस का घर ढहने से भी दो महिलाओं की मौत हो गई।
- जशपुर में प्रतिबंधित मीट खाने के मामले में बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रतिबंधित मांस की दावत का आयोजन किया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी और प्रतिबंधित मीट जब्त कर लिया। मौके से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। मामला नारायणपुर के बेहराखार का है।
- Read this article: 25 नवंबर : शाम की सुर्खियां, चार बड़ी खबरें
