‘मोहब्बत की दुकान’ का जुमला ‘विभाजन की दुकान’ में तब्दील, भारत का नक्शा जारी कर घिरी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दरअसल मोहब्बत की दुकान चलाने वाले विभाजन की दुकान चलाते हैं।

Partition ki Dukaan!: कर्नाटक के बेलगावी में अधिवेशन के दौरान पोस्टर पर मौजूद भारत का नक्शा कांग्रेस के लिए गले की फांस बन गया है। भाजपा इसे लेकर हमलावर नजर आ रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर संविधान की मर्यादा तार-तार करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने गलत नक्शा दिखाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले के सियासी तूल पकड़ने के साथ ही अधिवेशन से पोस्टर हटा दिए गए। BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नक्शे की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है। जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।

इधर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंजभरा पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि कांग्रेस ने संविधान की शपथ का खुला उल्लंघन किया है। चौधरी ने कहा है कि दरअसल मोहब्बत की दुकान चलाने वाले विभाजन की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पहले भी देश को बांटने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में शहर की सड़कों पर दौड़ रहा चीता, इलाके में दहशत का माहौल