छत्तीसगढ़ में शाह की हुंकार, 31 मार्च 2026 नक्सलवाद का खात्मा, नक्सलियों से मुख्यधारा में वापसी की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ आक्रामक प्रहार को जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने साल 2026 के 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ से नक्सवाद को उखाड़ फेंकने का दावा दोहराया है।

Shah in Chhattisgarh: रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहज तरीके से नक्सलवाद के खिलाफ आक्रामक प्रहार को जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने साल 2026 के 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ से नक्सवाद को उखाड़ फेंकने का दावा दोहराया है। इस दौरान शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में वापसी की अपील भी की है।

राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने अपना नक्सलवाद के खात्मे का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सवाद समाप्त होगा, तो देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। केंद्रीय गृह मत्री ने सरेंडर पॉलिसी का जिक्र करते हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में वापसी और विकास में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान अमित शाह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बदली , तो टॉप 14 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए। शाह ने सुरक्षाबल के जवानों की प्रशंसा की और कहा कि पिछले सालभर में जवानों ने नक्सलवाद की ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया है।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड- 2024 कार्यक्रम में  अमित शाह ने राष्ट्रपति पुलिस कलर फ्लैग पुलिस को सौंपा। शाह और CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के निशान को सलामी दी।

ये भी पढ़ें: बोलती तस्वीरें.. राजधानी रायपुर में अपराध राज!, क्यों खौफजदा आमजन, क्यों बदमाश पहलवान?