- एक्टर एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला गिरफ्तार, घर से ड्रग्स जब्तl फॉलन गुलीवाला को कस्टम विभाग ने शुक्रवार को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया हैl अधिकारी के मुताबिक जोगेश्वरी के पश्चिमी उपनगर में उनके घर पर छापेमारी कर 130 ग्राम मारिजुआना जब्त किया गया हैl
- पुडुचेरी और तमिलनाडु से टकराएगा फेंगल तूफान, 90 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं , स्कूल-कॉलेज बंद भारी बारिश से 800 एकड़ की फसल बर्बादl इलाके के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों को भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 28 नवंबर से ही समुद्र तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवा की शुरुआत के साथ तूफान का असर दिखने लगा था।
- छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ से बनेगी फिल्म सिटीl 54 एकड़ के कैंपस में एयरपोर्ट, रेलवे-स्टेशन, वॉटरफॉल और स्नोफॉल जैसी लोकेशन होगीl लोग यहां रील्स बना सकेंगे l फिल्म सिटी को शासन ने चित्रोत्पला फिल्म सिटी नाम दिया है।
- पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर के हमले से एक युवक की मौत हो गईl युवक जंगल में मवेशी चराने गया था, इसी दौरान उसका टाइगर से सामना हो गयाl घटना पेंच टाइगर जोन के रुखड़ परिक्षेत्र के बावनथड़ी गांव के पास की हैl टाइगर के इस हमल में बावनथड़ी गांव के रहने वाले 20 साल के कृष्ण कुमार भलावी की मौत हो गई l
भोपाल से रीवा की उड़ान, 999 रुपए में सीधी फ्लाइट


