माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी

• माधव नेशनल पार्क में एक नर और दो मादा बाघ
• टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल: 1651 वर्ग किलोमीटर
• कोर एरिया : 375 वर्ग किमी
• बफर : 1276 वर्ग किमी
• NTCA से मंजूरी मिली: 1 दिसंबर 2024

मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़ गई है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी दे दी है। इस रिजर्व में बाघों का एक और जोड़ा छोड़ा जाएगा। मौजूदा वक्त में यहां एक नर और दो मादा बाघ हैं। यह टाइगर रिजर्व बाघों के संरक्षण के साथ ही कूनो चीता परियोजना के लिए भी फायदेमंद होगा। दरअसल माधव टाइगर रिजर्व कूनो नेशनल पार्क के बेहद नजदीक है। NTCA की मंजूरी के बाद अब राज्य शासन को माधव उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में नोटिफाई करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यहां अब सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए योजना तय की जा रही है।