UJJAIN MAHAKAL: नए साल की शुरुआत के मौके पर उज्जैन में महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भस्म आरती में शामिल होकर भक्तों ने महाकाल से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुबह पंचामृत अभिषेक किया गया। कपूर की आरती के पश्चात भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन, और बिल्वपत्र चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित कर उन्हें राजा के स्वरूप में सजाया गया। भस्म अर्पण के बाद भगवान को फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।


श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम: प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इलाके ड्रोन और CCTV कैमरे की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है। इसके लिए 700 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उनके लिए व्हील चेयर का इंताजम किया गया है। जिससे महाकाल के दर्शन में उनको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़ें:
मुंबई बीच पर दिखा अनोखा नजारा… ‘फरारी’ पर भारी बैलगाड़ी !

