फरारी पर भारी बैलगाड़ी, जनाब ये सच है… महाराष्ट्र के रायगड में हैरत में डालने वाला ये नजारा सामने आया। रेवदंडा के समुद्र तट पर एक फरारी कार रेत में फंस गई। हर संभव कोशिश के बावजूद जब उसे इधर-उधर नहीं किया जा सका तो आखिरकार बैलगाड़ी की मदद ली गई। बैलगाड़ी की मदद से फरारी को रेत से बाहर निकाला गया। ये वाकया लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि समुद्र तट पर कार चलाना प्रतिबंधित किया गया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी ऐलान किया गया है। लेकिन नए साल की पूर्व संध्या पर इस प्रतिबंध का मजाक उड़ाने वाले भरपूर संख्या में नजर आए। कई वाहन तट के किनारे फर्राटे भरते नजर आए।

सैलानियों की भीड़ को देखते हुए तट पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा की कमान संभालने वाले मुस्तैद हैं, और किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
सबसे गरीब सीएम पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ 25 वें नंबर पर

