उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना में कई बुजुर्गों और महिलाओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कथा सुनने के लिए करीब डेढ़ लाख से ज्यादा की भीड़ पहुंची थी। इस दौरान बाउंसर की टीम ने लोगों को रोक-रोक कर एंट्री दी। भीड़ बेकाबू हो गई और उसके बाद भगदड़ मच गई। कथा का आयोजन शताब्दी नगर में किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं की मौजूदगी के लिहाज से माकूल इंतजाम का अभाव साफ दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:
LPG टैंकर ब्लास्ट: 34 लोगों से भरी बस जली, 8 की जिंदा जलकर मौत, 14 लोग लापता


