Plane Crash: कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। हादसे से संबंधित कई वीडियो सामने आए हैं। विमान इमरजेंसी लैंडिग के दौरान जमीन से टकराता है। उसमें आग लग जाती है और वह दो टुकड़ों में बंट जाता है।

हादसे के वक्त प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। हादसे के बाद यात्रियों के शव बिखरे नजर आए। मदद के लिए घायलों की चीख पुकार सुनाई देने लगी।
रेस्क्यू टीम घायलों को विमान से बाहर निकालती नजर आई। इस दौरान मंजर बेहद डरावना दिख रहा था। बताया जा रहा है कि पक्षी के टकराने की वजह से ये विमान हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में महापौर-अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तय

