आज की सुर्खियां :

- इजराइल में मस्जिदों में स्पीकर से अजान पर रोक लग गई है। रक्षा मंत्री ने पुलिस को दिए स्पीकर जब्त करने के निर्देश। इजराइल में मस्जिदों में स्पीकर पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्री बेन ग्विर ने पुलिस को मस्जिदों से स्पीकर जब्त करने का आदेश दिया है। ग्विर के मुताबिक जल्द ही एक बिल पेश किया जाएगा और शोर मचाने पर मस्जिदों पर बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।
- श्रीनगर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। अफसरों के मुताबिक दो आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी देर रात तक जारी रही। 10 नवंबर को भी इस इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उस वक्त आतंकी जंगल में भाग गए थे।
- मध्यप्रदेश को एक और टाइगर रिजर्व की सौगात मिली है। अब रातापानी अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। रातापानी अभ्यारण्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने माधव नेशनल पार्क को प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया था।
- छत्तीसगढ़ में मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जनता वोट देकर करेगी। साय कैबिनेट ने प्रत्यक्ष रूप से चुनाव का फैसला लिया है। कैबिनेट के फैसले के बाद पार्षद के साथ ही मेयर और अध्यक्ष चुनने के लिए भी वोट डाले जाएंगे। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के वक्त इस नियम में बदलाव किया गया था। जिसके बाद मेयर का चुनाव पार्षद करते थे।
ये भी पढ़ें: बस्तर में जापानी बुखार का कहर, इलाज के दौरान बच्चियों ने तोड़ा दम

