एसी कोच का टिकट लेकर सफर करने वाला भिखारी, आंध्र प्रदेश से भीख मांगने पहुंचा था इंदौर

आंध्र प्रदेश से भीख मांगने इंदौर पहुंचा था भिखारी। पूछताछ में उसने 3rd एसी में रिजर्वेशन कराकर आने का खुलासा किया। उसके पास से बीस हजार रुपए बरामद।

Action against beggars: इंदौर में भीख मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारी हैरत में पड़ गए। दरअसल महिला बाल विकास विभाग ने भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने दो भिखारियों को पकड़ा। उनकी कहानी सुन कर अफसरों के होश उड़ गए। ये भिखारी आंध्र प्रदेश से भीख मांगने आया था। पूछताछ में उसने 3rd एसी में रिजर्वेशन कराकर आने का खुलासा किया। भिखारी 2 दिसंबर को कुरनूल से भोपाल पहुंचा था। वहां से इंदौर भीख मांगने पहुंचा। उसके पास 25 दिसंबर की वापसी का टिकट भी मिला। उसने बताया कि वापसी का फैसला उसने टाल दिया था। उसके पास से करीब बीस हजार रुपए बरामद किए गए। वहीं टीम ने एक मस्जिद के पास से महिला भिखारी को भी पकड़ा। महिला के पास से 45 हजार रुपए मिले।

 

इंदौर को भिखारीमुक्त बनाने की कवायद: इंदौर को भिखारीमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भीख देने और मांगने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने का फैसला लिया है। भिखारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक प्रशासनिक टीम 300 से ज्यादा भिखारियों का रेस्क्यू कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:

बेटी होने पर वहशी पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया