छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में लूट की बड़ी वारादात सामने आई है। घटना खोखरा इलाके की है, जहां शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन वाहन से बदमाशों ने 78 लाख रुपए लूट लिए। लूट की वारदात अंजाम देते वक्त अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कैश कलेक्शन की टीम में शामिल तीन लोग स्कॉर्पियो से शराब दुकानों का कलेक्शन लेकर खोकरा पहुंचे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंच गए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सिक्योरिटी गार्ड के घायल होने के बाद बदमाशों ने वाहन में रखे रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना के वक्त कैश कलेक्शन एजेंट और ड्राइवर खोखरा शराब दुकान से पैसे ले रहे थे। पुलिस बदमाशों का सुराग पाने में अब तक नाकाम रही है। शराब दुकान के साथ ही आसपास के इलाके में मौजूद CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
आदिम युग की अनोखी दुनिया में होम स्टे, जमीन से तीन हजार फीट नीचे रात गुजारेंगे सैलानी

