निकाय चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के साथ ही सियासी मैदान में बयानों के तीर चलने लगे हैं। सियासी नजरिए से रायगढ़ नगर निगम प्रदेश बेहद अहम माना जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ शहर सीट से विधायक हैं, ऐसे में निगम पर जीत का पताका लहराने में भाजपा किसी तरह का कसर छोड़ने वाली नहीं है। निगम में महापौर का पद संभालने वाली कांग्रेस की जानकी काटजू भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेता जितेंद्र निषाद ने महापौर जानकी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने निगम में पिछले पांच साल के उनके कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं। निषाद ने कहा है कि निगम बीते पांच साल तक गुटबाजी और सतही सियासत का अखाड़ा बना रहा। जिसके कारण विकास कार्यों का हाल-बेहाल रहा और निगम में भ्रष्टाचार का निजाम नजर आया।


इस बार भाजपा लहराएगी जीत का परचम: जितेंद्र निषाद के मुताबिक जानकी काटजू तत्कालीन विधायक प्रकाश नायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के सहयोग से महापौर बनने में कामयाब रहीं। लेकिन बाद में उनकी प्रकाश नायक से भी तनातनी दिखी। निगम के सभापति के साथ भी उनका तालमेल नहीं रहा। जूट मिल में छठ घाट पर ऑक्सीजोन का निर्माण भ्रष्टाचार का नमूना पेश कर रहा है।

ये भी पढ़ें:
शराब दुकानों की कैश कलेक्शन टीम से 78 लाख की लूट

