तीन और शव बरामद: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में सरगांव इलाके के कुसुम प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। साइलो हटाने के बाद राख के मलबे में दबे 3 शव बरामद किए गए। दरअसल गुरुवार को प्लांट में एक साइलो ढह गया। जिसके चलते साइलो के नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। कई टन वजनी साइलो और राख के मलबे को हटाने में लंबा वक्त लगा।


कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड: प्लांट की शुरुआत 2020 को हुई थी। इसके डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, विशाल अग्रवाल और यश पोद्दार हैं। हादसे की शुरुआती जांच में प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। यहां साइलो में क्षमता से अधिक राख लोड था, जिसके कारण हादसा हुआ। जिसके बाद प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और प्लांट के प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


डिप्टी सीएम अरुण साव: इधर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लांट में घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने हर संभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले प्लांट के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की।
ये भी पढ़ें:
HMPV वायरस से मची खलबली, छत्तीसगढ़ में लगाना होगा मास्क

