रहस्यमयी डिंगा-डिंगा वायरस ने मचाया हड़कंप, डांस करने लगता है मरीज !… मार सकता है लकवा

अफ्रीकी देश युगांडा में एक नई बीमारी सामने आई है। रहस्यमयी डिंगा-डिंगा वायरस की चपेट में अब तक 300 से ज्‍यादा लोग आ चुके हैं।

Dinga Dinga virus: कोविड के बाद एक नए वायरस से अफ्रीका के युगांडा में दहशत फैल गई है। इस रहस्यमयी वायरस का नाम डिंगा-डिंगा है। इससे संक्रमित शख्स कांपने लगता है। उसे देख कर लगता है कि वह डांस कर रहा है। युगांडा में अब तक इसके तीन सौ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। सामान्‍य बुखार से शुरू होने वाली ये बीमारी बाद में बेहद खतरनाक हो जा रही है। संक्रमण अधिक होने पर मरीज को लकवा भी मार सकता है। हालांकि इस बीमारी से किसी की मृत्यु होने की खबर नहीं है। लेकिन इस वायरस से संबंधित ज्यादा जानकारी डॉक्टरों के पास नहीं है, ऐसे में इलाज में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन मौजूद नहीं है। ऐसेमें संक्रमितों को एंटीबायोटिक्स दिया जा रहा है।

कई जानकार इस बीमारी की तुलना 1518 में फ्रांस में फैले डांसिंग प्लेग से भी कर रहे हैं। डांसिंग प्लेग के शिकार बेचैन होकर नाचते हुए मर जाते थे। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आए थे। लक्षणों में समानता के कारण डिंगा-डिंगा की तुलना डांसिंग प्लेग से की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

भारतीय बाजार पर अमेरिका की मार, निवेशकों के डूबे 17 लाख करोड़ रुपए