CHEETAH VAYU: चीता वायु कूनो पार्क से बाहर निकल कर श्योपुर शहर की सड़कों पर दौड़ लगा रहा है। शहर के बीच में उसकी मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल वायु पिछले चार दिन से कूनो नेशनल पार्क से गायब है। इस दौरान देर रात उसे श्योपुर की सड़क पर देखा गया। चीता को देख कर एक कार सवार उसके पीछे-पीछे चलता रहा। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।


हालांकि ट्रैकिंग टीम वायु की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक उसे पकड़ने में नाकाम रही है। चीता वायु अमराल नदी के किनारे लगातार घूम रहा है। रविवार को उसे देवदा और मोरडूंगरी इलाके में पाया गया था। जहां पानी पीने के बाद वह वापस शहर की ओर चला गया था।

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में महापौर-अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तय

