Wife Burnt Alive: महाराष्ट्र के परभणी की ये घटना तमाम सामाजिक जागरूकता के दावे और बेटी बचाओ के नारे को मुंह चिढ़ा रही है। हैवानियत की हद को लांघते हुए एक क्रूर और वहशी इंसान ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। वह भी महज इसलिए कि तीसरी बार उसके घर बेटी ने जन्म लिया। 26 दिसंबर की रात आग की लपटों में घिरी महिला सड़क पर दौड़ती दिखी तो कुछ लोगों ने पानी और चादर की सहायता से आग बुझाने की कोशिश की। इस घटना का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुंडलिक काले कुछ दिन पहले तीसरी बार पिता बना था। तीसरी बार बेटी होने के कारण वह पत्नी से नाराज था। इस वारदात को लेकर इलाके में लोग बेहद आक्रोशित नजर आ रहे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को बेटियों को जन्म देने को लेकर ताना देता रहता था। वह इस बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट भी करता रहता था। आरोपी का पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने जाहिर कर दिया है कि बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच छात्र-छात्राओं की मौत

