Plane Crash: साउथ कोरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है। बैंकॉक से आ रही फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। जिसके चलते मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान हादसे का शिकार हो गया। जेजू एयर की इस फ्लाइट में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे। उनमें 179 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से निकल कर बाउंड्री वाल से टकरा जाता है। जोरदार टक्कर के बाद विमान में आग लग जाती है, और आसमान धुएं के गुबार से भर जाता है। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस विमान हादसे पर दुख जताया है।

ये भी पढ़ें:
ED की रेड: सुकमा में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे और नगर पालिका अध्यक्ष के घर दबिश

