पाकिस्तान कंगाल लेकिन भिखारी मालामाल । गुजरांवाला में सुर्खियां बटोर रही भिखारी की शाही दावत।

ये खबर ना सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि बेहद दिलचस्प भी है। पाकिस्तान की कंगाली की चर्चा दुनियाभर में लोगों की जुबान पर है, लेकिन इसके बीच गुजरावाला में एक भिखारी ने शाही दावत का आयोजन कर चौंका दिया। उसने 20 हजार लोगों को दावत दी।

पाकिस्तान की ये खबर चौंका देने वाली है। गुजरांवाला में एक भिखारी ने 20 हजार लोगों के लिए शाही दावत का आयोजन किया। उसने दावत में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए करीब 2 हजार वाहनों की व्यवस्था भी की। इस शाही दावत पर उसने करीब 1 करोड़ 25 लाख पाकिस्तानी रुपए खर्च कर दिए। दावत में दोपहर के भोजन में सिरी पाये, मुरब्बा और मीट के डिशेज तैयार कराए गए थे। वहीं डिनर में मटन, नान, मीठे चावल के साथ मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा है कि इसके लिए करीब 250 बकरों की कुर्बानी दी गई थी। इस भव्य दावत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग तंज भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान में भिखारी भूखा नहीं रह सकता है। वहीं कई लोग दावत में खर्च किए गए बेहिसाब रुपयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।