यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे, पुलिस पर पथराव और आगजनी

• संभल में कोर्ट के निर्देश पर जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे टीम की मस्जिद में एंट्री के बाद भीड़ हिंसक हो गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया।

Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया। सर्वे शुरू होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथरावकर दिया। उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद सर्वे रोक दिया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। सर्वे टीम सुबह साढ़े सात बजे मस्जिद पहुंची थी। कुछ देर बाद नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ देर बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। अदालत के निर्देश पर 19 नवंबर को भी सर्वेक्षण का काम किया गया था। दरअसल हिंदू पक्ष ने कोर्ट में मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दाखिल की है। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संभल मस्जिद के सर्वे के आदेश दिया है।