ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन PSLV-C59 व्हीकल पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के Proba-3 सौर मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। ये यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का इन-ऑर्बिट प्रदर्शन मिशन है। यह आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से शाम 4 बज कर 8 मिनट पर उड़ान भरेगा। Proba-3 पर 200 मिलियन यूरो की अनुमानित लागत आई है। इसको करीब 19 घंटे की परिक्रमा के साथ अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस उपग्रह को ISRO के PSLV-C59 यान के सहारे ले जाया जाएगा। जिसमें दो छोटे अंतरिक्ष यान हैं। इनमें पहला कोरोनोग्राफ और दूसरा ऑकुल्टर स्पेसक्राफ्ट है। यह ISRO की ओर से प्रक्षेपित किया जाने वाला 61वां प्रक्षेपण यान और 26वां PSLV-XL उपग्रह होगा।


मिशन खोलेगा सूर्य के रहस्य : यह मिशन बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वैज्ञानिकों को एक बार में 6 घंटे तक सूर्य के कोरोना का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। कोरोनाग्राफ कोरोना का निरीक्षण करने और तस्वीर लेने में सहायक होगा। जिससे कई नई जानकारियां हासिल होंगी।

देखिए प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण : मिशन का सीधा प्रसारण ISRO के YouTube चैनल पर देखा जा सकता है। जिसकी स्ट्रीमिंग दोपहर 3 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर हमला

