Encounter: बस्तर के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान DRG का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान बीरेंद्र कुमार सोरी नारायणपुर में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर थे। शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी कांकेर जिले के नरहरपुर के रहने वाले थे। साल 2018 में नक्सल ऑपरेशन के दौरान साहसिक काम के लिए हेड कॉन्स्टेबल के पद पर उनका प्रमोशन किया गया था। IG सुंदरराज पी ने जवान के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान अन्य कई जवान जख्मी भी हुए हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत DRG और BSF के जवानों की संयुक्त टीम अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा गई थी। जहां उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाई, पुलिसकर्मियों के बच्चों नहीं मिलेगी छूट

