कोहली का 30वां टेस्ट शतक, डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले

• पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट
• कोहली ने बनाया 30वां टेस्ट शतक
• डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले कोहली
• कोहली ने जड़ा 81वां इंटरनेशनल शतक
• ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां टेस्ट शतक
• ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का टारगेट

Virat,s Century:  पर्थ में विराट कोहली का रौद्र अवतार नजर आया। उन्होंने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए 81वां इंटरनेशनल शतक ठोक दिया। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में ये उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 30वां शतक जड़ा है। जिसके बाद उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के 29 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कोहली का शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी दूसरी पारी 487/6 पर घोषित कर दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 533 रनों का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने 172 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उस वक्त यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रनों पर नाबाद थे। यशस्वी जायसवाल ने 161 रनों की पारी खेली। उनका विकेट मिचेल मार्श ने हासिल किया।