एक्टर सैफ अली पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। लीलावती अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अज्ञात बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया। सैफ अली के शरीर पर गले, हाथ और सिर समेत 6 जख्म हैं। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ पर उनके घर में घुस कर हमला किया गया है। इस घटना के बाद करीना कपूर की टीम ने बयान जारी कर बताया है कि घर में लूट की कोशिश की गई।लीलावती अस्पताल के अधिकारी  ने बताया है कि सैफ को छह बार चाकू मारा गया है। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास है।

घर में घुसे शख्स की मेड से बहस हुई: पुलिस अफसर के मुताबिक सैफ के बिल्डिंग में कल देर रात एक शख्स घुस कर मेड से बहस कर रहा था। एक्टर सैफ अली ने बीच-बचाव किया, तो उसने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सैफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी: मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की 7 टीम बनाई गई है। अपार्टमेंट में रहने वाले और हाउस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। मेड और हमलावर के बीच बहस के मुद्दे की भी पड़ताल की जा रही है।

CCTV फुटेज की जांच: पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हाई सिक्योरिटी अपार्टमेंट में हमलावर ने कब और कैसे एंट्री ली। घटना के दो घंटा पहले तक के CCTV फुटेज में घर के अंदर पहुंचते कोई नहीं दिख रहा है। ऐसे में मेड से भी सघन पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से ही घर में एंट्री लेकर छिपा था।

ये भी पढ़ें:

शराब दुकानों की कैश कलेक्शन टीम से 78 लाख की लूट