सात समंदर पार बाबा बागेश्वर का‘हिंदू इंटेलिजेंस’, कहा- विदेशों में प्रदेश से पहचान नहीं रखें, सिर्फ भारतीय बने हिंदू

लंदन में बाबा बागेश्वर ने हिंदू समुदाय से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने हिंदू इंटेलिजेंस का प्रयोग करने का खुलासा किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ँ शास्त्री 8 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं।

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सात समंदर पार हिंदुत्व की ध्वजा लहरा रहे हैं। पंडित शास्त्री ने लंदन में अध्यात्म और हिंदू इंटेलिजेंस पर बातचीत की। एक वीडियो जारी कर उन्होंने 8 दिवसीय विदेश यात्रा और उससे संबंधित जानकारियां साझा की हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा है कि हमने हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए एक नया प्रयोग किया है। HI जिसका मतलब हिंदू इंटेलिजेंस है। विदेशों में धर्म के प्रति अलर्ट करना, बच्चों को कंवर्जन से बचाना जरूरी है। हिंदुओं को जगाने और बचाने के लिए एचआई जरूरी है। पंडित शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश सहित अन्य देशों के हिंदुओं की पीड़ा ने मुझे झकझोर दिया, जिसके बाद मन में एचआई का विचार आया। उन्होंने कहा कि विदेशों में हिंदू प्रदेशों में बंट गया है। वह मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और दिल्ली वाला है। लेकिन विदेशों में सभी को सिर्फ भारतीय होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ये तो हद हो गई !… चेक से घूस की वसूली, लोकायुक्त की टीम ने अफसर को किया गिरफ्तार