BJP leaders on target: बस्तर संभाग के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी है। दोनों के शवों के पास से अलग-अलग एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं। भैरमगढ़ के आदावाड़ा गांव के पूर्व सरपंच परसा सुकलू का शव सड़क पर मिला। जिसके पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़ा था। जिसमें परसा पर भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था। पूर्व सरपंच परसा सुकलू किसी शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। दूसरी हत्या नैमेड़ इलाके की है। जहां पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी गई। अवलम को मुर्गा बाजार से अगवा किया गया था। उसकी भी हत्या कर नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया था। शव के पास गंगलूर एरिया कमेटी का पर्चा मिला है। सुखराम अवलम बीजापुर के रहने वाले थे। खेती काम से कडेर गए थे, वापसी के वक्त कैका गांव के करीब दो लोग उन्हें अगवा कर जंगल में ले गए थे। हत्या की वारदात के बाद इलाके में लोग खौफजदा हैं।


ये भी पढ़ें: बस्तर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद
पिछले तीन वर्षों में नक्सलियों ने 10 से अधिक बीजेपी नेताओं हत्या की है। मौजूदा वक्त में भाजपा की सरकार है और नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इन दो लोगों की हत्या के बाद इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत है।


