नशे में धुत शिक्षक की करतूत का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में सीधी के सरकारी स्कूल के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल है। मास्टर साहब शराब पीकर स्कूल पहुंच गए। शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

MP NEWS: शराब के नशे में धुत गुरुजी बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचे और होश खोकर सो गए। जी हां, मध्य प्रदेश में सीधी के सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल है। मास्टर साहब शराब पीकर स्कूल पहुंच गए। उनकी हालत पढ़ाने लायक नहीं थी, ऐसे में शराबखोर गुरुजी नीचे फर्श पर गिर कर होश खो बैठे। बच्चे क्लास रूम में तमाशाई बन कर शिक्षक को खर्राटा भरते देखते रहे। इस दौरान एक अभिभावक स्कूल पहुंचा, उस शख्स ने शिक्षक की करतूत और कक्षा के हालात को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो शिक्षा विभाग के आला अफसरों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि मध्य प्रदेश में किसी शिक्षक की शराबखोरी का ये पहला मामला नहीं है। समय-समय पर और भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। अब सवाल ये है कि ज्ञान की जोत जलाने का दावा करते हुए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। क्या ऐसे शिक्षकों के सहारे बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है ?

ये भी पढ़ें:

कवासी लखमा पर कसता शिकंजा, ED का दावा शराब घोटाले के पैसे का किया इस्तेमाल