Flight restaurant: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एरोप्लेन रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। करंजा भिलाई के इस रेस्टोरेंट में हवाई जहाज में सफर करने जैसा महसूस होगा। हालांकि ये आसमान में उड़ान नहीं भरने वाला। इस एरोप्लेन में आप लजीज, जायकेदार व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। इस एरोप्लेन रेस्टोरेंट में एंट्री के लिए आपको 300 रुपए चुकाने होंगे, जिसे बाद में आपके खाने के बिल में एडजस्ट किया जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई में जायका प्रेमियों की भरमार है। ऐसे में एक नए लुक और अंदाज में प्रदेश में पहले हवाई रेस्टोरेंट से लोगों को रू-ब-रू कराने की कवायद की जा रही है। इस हवाई जहाज के मॉडल वाले रेस्टोरेंट में एक साथ तकरीबन 90 लोग बैठ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाघ की दहाड़, कटघोरा इलाके में ग्रामीणों में दहशत


