Bhopal Violence: भोपाल के जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुरानी गल्ला मंडी इलाके में विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। जिसके बाद लोग तलवार और डंडे लेकर सड़क पर उतर गए। इस दौरान एक महिला की सड़क पर डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। घटना में 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तेज बाइक चलाने को लेकर दो दिन पहले युवकों के बीच विवाद हुआ था। जिसे लेकर एक पक्ष के लोगों ने आज आस-पास के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि एक पक्ष का दावा है कि दूसरे पक्ष ने रास्ता बंद कर दिया था। जिसके कारण विवाद की नौबत आई। वहीं दूसरा पक्ष तेज गाड़ी चलाए जाने का हवाला दे रहा है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। घटनास्थल को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ का अनोखा एरोप्लेन रेस्टोरेंट, मजा हवाई सफर का, जायका व्यंजन का !


