जानलेवा दौर… एक और छात्र ने की खुदकुशी… कैसे कसेगी नकेल?

बिहटा के अमहरा IIT कॉलेेज में एक ठात्र ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है।

बिहार:  एक और छात्र ने जान गंवा दी। पटना IIT के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र ने  पहले नस काटा और फिर हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना बिहटा के अमहारा IIT कॉलेज के हॉस्टल की है।मृतक छात्र हैदराबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।

कॉलेज प्रशासन ने क्या कहा?

छात्र की खुदकुशी के मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि खुदकुशी के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। कॉलेज के रजिस्ट्रार ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा  छात्र छात्रावास के कमरे की बालकनी से नीचे गिर गया। इस दुखद घटना से मैं दुखी हूं। उन्होंने छात्र को मेधावी करार दिया है।

दोस्तों की राय

दोस्तों के मुताबिक राहुल अच्छा और हंसमुख लड़का था। पढ़ने में भी मेधावी था। उनकी मानें तो  एकेडमिक प्रेशर के कारण यह घटना हुई है। इस बार सेमेस्टर में और सिलेबस में भी काफी बदलाव हुआ है जिसको लेकर दबाव है।

आत्महत्या क्यों ?

डॉक्टर प्रकाश चेतवानी के मुताबिक आज के दौर में नौजवान कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तकनीक ने उन्हें अपनों से दूर कर दिया है। अपेक्षाओं का बोझ उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना रहा है। वह अपने दर्द को बांट नहीं सकते।  एक घुटन का शिकार होते रहते हैं। अंत में इस तरह का नतीजा सामने आता है।

ये भी पढ़ें:

आदिम युग की अनोखी दुनिया में होम स्टे, जमीन से तीन हजार फीट नीचे रात गुजारेंगे सैलानी