Accident in HCL: रायपुर के सिलतरा में हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में क्रेन टूट जाने के कारण 2 ऑपरेटर्स की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मृतकों में एक मजदूर बिहार का रहने वाला था , जबकि दूसरा बिलासपुर का रहने वाला था। दोनों नाइट ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि क्रेन से गर्म लोहे का लावा एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। इस दौरान क्रेन टूट कर गिर गई और दोनों क्रेन ऑपरेटर गर्म लावे की चपेट में आकर झुलस गए। मलबे में दबे ऑपरेटर्स के शवों को बाहर निकल लिया गया है।

क्या कह रही है पुलिस: रात 12 बजे के आसपास की घटना है। प्लांट में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंच गई। हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड कंपनी लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम करती है।
ये भी पढ़ें:
ED की रेड: सुकमा में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे और नगर पालिका अध्यक्ष के घर दबिश


