बेशुमार दौलत: एलन मस्क की संपत्ति 400 बिलियन डॉलर पार, अंबानी से चार गुना ज्यादा संपत्ति

• एलन मस्क की नेटवर्थ 400 बिलियन डॉलर पार
• मस्क की नेटवर्थ मुकेश अंबानी से चार गुना ज्यादा
• 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले शख्स

Elon Musk Crossed 400 Billion Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने संपत्ति के मामले में नया रिकॉर्ड रच दिया है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर यानी करीब 38 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है। वह 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं।

 

दुनिया के दूसरे अमीर शख्स अमेजन के जेफ बेजोस की नेटवर्थ 249 बिलियन डॉलर है। जबकि मेटा के मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 224 बिलियन डॉलर है। भारत की बात करें, तो मस्क की नेटवर्थ मुकेश अंबानी के मुकाबले चार गुना से ज्यादा है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97.1 बिलियन डॉलर है। वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ 79.3 बिलियन डॉलर है। मस्क की संपत्ति में उछाल एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स में इंसाइडर शेयर की बिक्री के बाद आया है। वहीं टेस्ला के शेयर 415 डॉलर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। आंकड़ों के मुताबिक मस्क ने पिछले 24 घंटे में 62.8 बिलियन डॉलर की कमाई की है। साल 2024 में मस्क ने अब तक 218 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: योगी सरकार की विशेष पहल, विदेशी नस्ल के वार्मब्लड और थोरब्रेड घोड़े तैनात