ED Return Money: ED ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जब्त 4 हजार 25 करोड़ की संपत्ति JSW स्टील को सौंप दी है। ये संपत्ति प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भूषण पावर एंड स्टील से अस्थायी रूप से जब्त की गई थी। इसे कॉर्पोरेट समाधान प्रक्रिया के तहत JSW स्टील को सौंपा गया है।

दरअसल भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों पर बैंक के पैसों का निजी निवेश करने के आरोप हैं। जिसके बाद जांच एजेंसी ने PMLA के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने PMLA रेस्टोरेशन ऑफ प्रॉपर्टी रूल्स के नियम 3A के तहत संपत्ति वापसी की मंजूरी दी। जिसके बाद भूषण पावर एंड स्टील के JSW में विलय को देखते हुए संपत्ति JSW स्टील को लौटाई गई है। सुप्रीम कोर्ट में अभी इस पर विचार चल रहा है कि कॉर्पोरेट देनदारों की संपत्ति CIRP के दौरान जब्त करने का अधिकार है ED के पास है या नहीं ?
ये भी पढ़ें: बेशुमार दौलत: एलन मस्क की संपत्ति 400 बिलियन डॉलर पार, अंबानी से चार गुना ज्यादा संपत्ति


