Horrific road accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई l बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दीl हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गएl पुलिस के मुताबिक दुर्घटना देर रात डौंडी थाना क्षेत्र में हुईl जब गुंडरदेही इलाके के रहने वाले कुछ लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे।वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। एसयूवी में सवार 13 लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल हैl मृतकों की पहचान दुरपत प्रजापति, सुमित्रा बाई कुंभकार, मनीषा कुंभकार , सगुन बाई कुंभकार, इमला बाई और नाबालिग जिग्नेश कुंभकार के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें: ‘फ्लावर नहीं फायर है मैं’ … नाबालिग ने बोला फिल्म पुष्पा-2 का डायलॉग और मार दी गोली

