Employment: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर है। जारी विज्ञापन के मुताबिक लघु उद्यम विस्तार अधिकारी के 562 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं लघु उद्यम विकास सहायक के 1686 पदों पर नियुक्तिकी जाएगी। लघु उद्यम विस्तार अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। वहीं लघु उद्यम विकास सहायक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10वीं पास होना जरूरी है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


