Shocking video: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से दिल को दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। लालबाग रेलवे स्टेशन पर एक सिरफिरा युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। लोग युवक ने नीचे उतरने की अपील कर रहे थे। हो हल्ला और हंगामे के बीच अचानक उसने OHE लाइन पकड़ ली। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और युवक आग की लपटों से झुलस कर नीचे आ गिरा। घटना पवन एक्सप्रेस ट्रेन की है। बुरी तरह से झुलस चुके युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

वीडियो में युवक ट्रेन की छत पर टहल रहा है। वह बार-बार अपना हाथ तार की ओर उठा रहा है। इसी दौरान उसका हाथ हाई वोल्टेज लाइन से छू जाता है। करंट की चपेट में आते ही ब्लास्ट होता है और वह आग की लपटों में घिर जाता है। यह नजारा देख कर स्टेशन पर अफरातफरी मच जाती है।
ये भी पढ़ें:
LPG टैंकर ब्लास्ट: 34 लोगों से भरी बस जली, 11 की जिंदा जलकर मौत, 14 लोग लापता


