छत्तीसगढ़ में विधायक ने सामाजिक समरसता में जहर घोलने का काम किया। अब उस बदरंग तस्वीर को दोबारा कैनवास पर उकेरने की अपील करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का है। जिसमें वह लोगों से भड़काऊ अपील करती नजर आ रही हैं। जांगड़े इस वीडियो में बलौदाबाजार कांड की याद दिला रही हैं, और लोगों से कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ की बात कह रही हैं। इस वीडियो को बीजेपी ने शेयर किया है और लिखा है कि, कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है।

बताया जा रहा है कि वीडियो कांग्रेस के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम के दौरान का है। जिसमें विधायक उत्तरी जागंड़े कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करने की बात कर रही हैं। भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि क्या यही है कांग्रेस के संस्कार हैं, जो प्रदेश की शांत फिज़ा में जहर घोलने का काम कर रही है। यह भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार नहीं हैं और भी ऐसे बहुत सारे कुकृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है।
ये भी पढ़ें:
पूर्व विधायक प्रकाश नायक की दबंगई ! …. सच और झूठ का फैसला कौन करेगा ? कानून या खबरनवीस ?


