मध्य प्रदेश से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, स्पेशल ट्रेन का किया गया ऐलान

मध्यप्रदेश से प्रयागराज कुंभ जाने को लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पश्चिम रेल मंडल रतलाम के डीआरएम के मुताबिक अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

Prayagraj mahakumbh: रेलवे ने मध्यप्रदेश से प्रयागराज कुंभ में शामिल होने जाने वाले यात्रियों को सौगात दी है। रेलवे ने इसके लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेन की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पश्चिम रेल मंडल रतलाम के डीआरएम के मुताबिक अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09371 अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल 22 और 25 जनवरी के साथ ही 08 और 22 फरवरी को अम्बेडकर नगर से रवाना होकर इंदौर , उज्जैन होते हुए बलिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 23 और 26 जनवरी साथ ही 09 और 23 फरवरी को  बलिया से उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता का पाकिस्तान कनेक्शन, साढ़े चार करोड़ नगद जब्त, हथियार भी बरामद