सुकमा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

• सुकमा में IED ब्लास्ट
• ब्लास्ट में एक जवान घायल
• सर्चिंग के लिए निकले थे जवान
• दो दिन पहले हुई थी मुठभेड़
• मुठभेड़ में मारे गए दस नक्सली
• 40 लाख के इनामी नक्सली किए गए ढेर

IED Blast:  बस्तर के सुकमा इलाके में नक्सलियों की IED की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया है। सुकमा के रायगुड़म में दो दिन पहले ही सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। जवान इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान एक जवान का पैर नक्सलियों की बिछाई गई IED पर पड़ गया। जिसके बाद तेज ब्लास्ट की चपेट में आकर जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बस्तर में नक्सलियों पर आक्रामक प्रहार किया जा रहा है। दो दिन पहले मुठभेड़ में दस नक्सली मारे गए थे। मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने आठ लाख के इनामी DVCM मड़कम मासा, लखमा माड़वी के साथ ही पांच लाख के इनामी ACM प्लाटून नंबर आठ कमांडर करतम कोसा, एलओएस कमांडर दुर्रो कोसी उर्फ ऋतिका, एरिया मिलिशिया कमांड इन चीफ मुचाकी देवा समेत कुल 40 लाख के इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।