सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा: बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा के दौरान नया ऐलान किया है। चौथे दिन पदयात्रा अलीपुरा गांव पहुंची, तो पंडित शास्त्री ने अलीपुरा के नाम बदलकर हरिपुरा करने की घोषणा कर दी। अलीपुरा में बाबा बागेश्वर पूछा कि ये कौन सा गांव है? अलीपुरा का नाम सुनते ही उन्होंने कहा कि आज से इसका नाम हरिपुरा हो गया है। अब सब इस गांव को हरिपुरा ही कहेंगे। हालांकि, किसी भी जगह या स्थान का नाम बदलने की एक कानूनी प्रकिया होती है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास होता है। जिसके बाद गजट पत्र तैयार किया जाता है। बता दें कि अलीपुरा रियासत की स्थापना 1757 में पन्ना राज्य के राजा हुंडुपत अमन सिंह ने की थी।


