रायगढ़ में नालंदा परिसर, जलेगी ज्ञान की जोत

• रायगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम साय ने नालंदा परिसर समेत 137 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Nalanda parisar : रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर को 42 करोड़ 56 की लागत से तैयार किया गया है। सियासी राग द्वेष से इतर एक बड़ा सच ये है कि मौजूदा वित्त मंत्री ओपी चौधरी शिक्षा को लेकर खासा संजीदा रहते हैं। रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण भी ओपी चौधरी की ही पहल है। चौधरी ने बस्तर के इलाके में भी शिक्षा की अलख जगाई थी। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने IAS की प्रतिभा का सदुपयोग पैतृक गांव बायंग ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में किया। सीएम विष्णुदे साय ने भी इसकी तस्दीक की। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के वित्तमंत्री ने नालंदा परिसर के बारे में बताया , तो हमने निरीक्षण किया। बताया गया कि, 3 हजार बच्चे वेटिंग में हैं, तो एक और नालंदा परिसर बनाने कहा गया। रायगढ़ में नालंदा परिसर का उद्योग के सीएसआर मद से निर्माण होगा। यह रायगढ़ के बेटा-बेटियों के लिए यह बेहतर साबित होगा। यहां 9वीं से 12वीं तक के बच्चे वहां पढ़ पाएंगे। आईआईटी, नीट  की तैयारी, डॉक्टर, सीए की तैयारी कर पाएंगे।

क्या कह रहे हैं पुरोधा, जरा पढ़िए –   

नालंदा परिसर में बेटा-बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। उनके लिए यह बड़ा उपहार है। स्टडी का उन्हें पूरा मटेरियल मिलेगा: सीएम विष्णुदेव साय

रायगढ़ की तरक्की और रायगढ़ की दिशा बदलने में अब समय नहीं लगने वाला है: अरुण साव , डिप्टी सीएम 

जब से हमारी सरकार बनी है, सीएम के आर्शीवाद से लगातार रायगढ़ को तवज्जो दिया जा रहा है: ओपी चौधरी, वित्त मंत्री

 

ये भी पढ़ें: बस्तर में जापानी बुखार का कहर, इलाज के दौरान बच्चियों ने तोड़ा दम