सबसे गरीब सीएम पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ 25 वें नंबर पर

योगी आदित्यनाथ संपत्ति के मामले में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बहुत पीछे हैं। संपत्ति के मामले में योगी आदित्यनाथ 25 वें नंबर पर हैं।

CM Yogi Assets: योगी तो योगी है…! कोई संपत्ति का हिसाब तो साधु और सन्यासी का नहीं हो सकता है। लेकिन जब आप योगी, सन्यासी, साधु से इतर राजसत्ता की नुमाइंदगी करने लगते हैं, तो ऐसे सवालात लोगों के जेहन में सहज ही पनप जाते हैं। चलिए पेश करते हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति का ब्योरा। योगी आदित्यनाथ संपत्ति के मामले में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बहुत पीछे हैं। संपत्ति के मामले में योगी आदित्यनाथ 25 वें नंबर पर हैं। सीएम योगी 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए के मालिक हैं। उनकी कुल आय 13 लाख 20 हजार 653 रुपए है। हालांकि आंकड़े हैरत में डालने वाले हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार सबसे गरीब सीएम पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं। जिनकी संपत्ति 15 लाख 38 हजार रुपए है। अब आप मानिए या नहीं ये तो आपकी मर्जी है, पर आंकड़ों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। आंकलन के लिहाज से देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है।

संपत्ति के मामले में कई सीएम आगे: सीएम योगी संपत्ति के मामले में बिहार, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, उत्तराखंड, हरियाणा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, झारखंड, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, मध्य प्रदेश, नगालैंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से पीछे हैं।

ये भी पढ़ें:

सक्ती में छात्रा ने जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाया, परिजनों ने पुलिस को मंदिर में जाने रोका